महासमुन्द

पालिकाध्यक्ष के बाइपास मार्ग निर्माण अभियान को दवा विक्रेता संघ का समर्थन
20-Jul-2024 1:58 PM
पालिकाध्यक्ष के बाइपास मार्ग निर्माण अभियान को दवा विक्रेता संघ का समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 जुलाई। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग द्वारा केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री से बाइपास मार्ग निर्माण की मांग के बाद विभिन्न संगठनों द्वारा पालिकाध्यक्ष के अभियान को लगातार समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को नपाध्यक्ष महिलांग को जिला दवा विक्रेता संघ ने भी अपना समर्थन

दिया।  संघ ने कहा कि बाइपास निर्माण के प्रत्येक पड़ाव में महासमुंद दवा विक्रेता संघ सहभागी के रूप में शामिल रहेगा। ये बातें दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष विनोद चंद्राकर, सचिव अरशी अनवर ने नपाध्यक्ष को बाइपास अभियान के समर्थन पत्र देते हुए कही।

इस दौरान नपाध्यक्ष से दवा विक्रेता संघ पदाधिकारियों ने बाइपास निर्माण में केंद्रीय मंत्री से हुई चर्चा को विस्तार से जाना। नपाध्यक्ष के साथ चर्चा के दौरान दवा विक्रेता संघ के मनीष शुक्ला, मनोज मालू, विकास माकड़े, इमरान अहमद समेत अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट