महासमुन्द

बाबा बैजनाथ धाम के लिए भक्त रवाना
19-Jul-2024 3:55 PM
बाबा बैजनाथ धाम के लिए भक्त रवाना

महासमुंद,19 जुलाई। महासमुंद से 187 लोगों का एक दल बाबा बैजनाथ धाम के लिए भाजपा नेता रमेश साहू के साथ साऊथ बिहार एक्स्प्रेस में रवाना हुआ। ये सभी आज शुक्रवार की शाम को जर्सी डी स्टेशन पर पहुंचेंगे। सुल्तानगंज से पानी लेकर 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रविवार को बैजनाथ धाम पहुंचेंगे और सुबह सोमवार को भगवान शिव को जल समर्पण कर वहां से वापसी होगी। यात्रा में उनके साथ जाने वालों में पार्षद महेंद्र जैन, जितेंद्र इदिकर, विमल शर्मा, दीपक साहू, विकास अग्रवाल, राखी इदिकर, उषा साहू, मीनाक्षी झा, कमलेश्वरी साहू, सुमेधा साहू, ज्योति साहू, लक्ष्मी साहू, रोशनी शर्मा, राजेश्वरी राजपूत, सीता शर्मा, चंपा देवी साहू समेत सैकड़ों लोग रवाना हुए।
 


अन्य पोस्ट