महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 जुलाई। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर बाईपास मार्ग निर्माण के मांग पत्र सौंपे जाने के पश्चात दिल्ली वापस लौटते ही अनेक व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने नपाध्यक्ष के इस कार्य को सराहनीय व जनहित पहल बताते हुए उनके अभियान को समर्थन देने की घोषणा की है।
बुधवार को बिन्नी बाई सब्जी बाजार के थोक व चिल्हर सब्जी विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष संतोष चंद्राकर ने पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग को बाईपास निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बाईपास सडक़ निर्माण की बात रखने और शहर के लिए उक्त अभियान को शुरू करने के लिए सब्जी व्यापारी संघ ने नपाध्यक्ष को समर्थन पत्र देकर अपना समर्थन दिया।
इस दौरान नपाध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी से मुलाकात व बाईपास मार्ग निर्माण मांग पत्र सौंपे जाने की खबर अखबारों व सोशल मीडिया में प्रकाशित होने के बाद नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग को अनेक व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठनों व विभिन्न समाजजनों ने फोन और उनके निवास पहुंचकर उनके इस अभियान के लिए बधाई दी। सभी संगठनो ने श्रीमती महिलांग को बाईपास निर्माण कार्य प्रारंभ होने तक इस अभियान के प्रत्येक चरणों मे समर्थन देने की घोषणा की। समर्थन के लिए नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने सभी संगठनों का आभार मानते हुए कहा कि वे एक राजनैतिक दल से जुड़ीकार्यकर्ता है।