महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19जुलाई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला महासमुंद की जिला बैठक 17 जुलाई दिन बुधवार को स्वाध्याय केंद्र भवन में की गई।
बैठक में प्रांत संगठन मंत्री नंददास, प्रांत मंत्री विभूतिभूषण पांडे, प्रांत उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत की उपस्थिति रही। प्रांत संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को बैठक कैसे लेनी है, संगठन को किस प्रकार मजबूत किया जाए इस विषय पर जानकारी देते हुए संगठन में कार्यकर्ताओं को जोडऩे व संगठन को मजबूती देने के साथ कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहने की बात कही।
साथ ही विश्व हिंदू परिषद के षृष्ठीपूर्ति को लेकर किस तरह का कार्यक्रम करना है, इसकी भी जानकारी उन्होंने दी।
बैठक में महासमुंद प्रखंड के दायित्व का भी नियोजन किया गया जिसमें महासमुंद ग्रामीण प्रखंड के लिए उपाध्यक्ष हिरेन्द्र सोनी, गौ सेवा प्रमुख लोकेश साहू बजरंग दल महासमुंद ग्रामीण प्रखंड संयोजक लव कुश साहू, साप्ताहिक मिलन उमेश साहू जिला छात्रा प्रमुख योगेश सोनवानी के दायित्व की घोषणा जिला मंत्री द्वारा की गई।
उक्त बैठक में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष चंद्राकर, राज्य विभाग विभाग मंत्री अखिलेश लूुनया, विभाग सह मंत्री डीगेश वर्मा, अर्चक पुरोहित, उत्तम, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख विष्णु चंद्राकर, विभाग संयोजक संयोजक ईवन साहू, जिला उपाध्यक्ष विजय महतो, जिला मंत्री धनेंद्र चंद्राकर, जिला संयोजक गितेश पांडे, सहसंयोजक अभिषेक, सहसंयोजक दुर्गेश यादव, जिला सतसंग प्रमुख रामेश्वर साहू, जिला सुरक्षा प्रमुख चंचल उनरेडकर, मयंक पाणिग्रही, अरुण प्रधान, गुड्डू जायसवाल, गुड्डा सिन्हा, सुमन सेन्द्रे, हर्ष गुप्ता, राहील गुप्ता, लव कुश साहू, योगेश सोनवानी, योगेश साहू, गिरीश चक्रधारी आदि उपस्थित रहे।