महासमुन्द

महाविद्यालय का निरीक्षण
19-Jul-2024 2:47 PM
महाविद्यालय का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 महासमुंद,19जुलाई। मचेवा स्थित शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा  गठित दो सदस्यीय मॉक विजिट दल द्वारा निरीक्षण किया गया। महाविद्यालय द्वारा की गई

 तैयारी का निरीक्षण तथा मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु डॉ. अमिताभ बैनर्जी, प्राचार्य शासकीय जे योगानंदनम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर तथा डॉ. जी ए घनश्याम प्राध्यापक उच्च शिक्षा संचालनालय  नवा रायपुर प्रात: 9 बजे से महाविद्यालय में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट