महासमुन्द

बाजे-गाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा
19-Jul-2024 2:45 PM
बाजे-गाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19जुलाई। महासमुंद नगर में बाहुड़ा यात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ। भगवान जगन्नाथ, भैया बलभद्र एवं बहन सुभद्रा अपने मौसी मां के घर से विदा होकर 11 दिन बाद गाजे-बाजे के साथ रथ में सवार होकर वापस अपने मंदिर में विराजित हुए। छग करण महन्ती समाज, मां तारिणी महिला मंच एवं महन्ती युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में 2 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ के रथ को दलदली रोड़ स्थित श्री जोशी के निवास स्थान से सुभाष नगर के उत्कल वासियों की बस्ती होते हुए श्री जगन्नाथ भवन में स्थापित किया गया।

रात आरती के पश्चात समाज के कलाकारों द्वारा नृत्य. गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 17 जुलाई को प्रात: आरती पश्चात भक्ति संगीत का कार्यक्रम 3 बजे तक चलता रहा। इस दौरान दिन भर भगवान के दर्शन के लिये भक्तों का तांता लगा रहा। संध्या 5 बजे बाहुड़ा यात्रा का शुभारम्भ हुआ।

रथ प्रस्थान से पूर्व पुरी रथयात्रा की तर्ज पर छेरां पोहरा की प्रक्रिया हुई। राजा के भेष में पवित्र मोहन महन्ती ने यह कार्य सम्पादित किया। समाज के कलाकारों शुभम सरकार, गोपाल सरकार, श्रीकांत महन्ती, मनोज महन्ती ने भक्ति संगीतों के धुन पर विशाल शोभा यात्रा निकाली। संख्या में भक्तगण नाचते गाते, भगवान जगन्नाथ को श्री राम जानकी मंदिर में विराजित किया।

इस अवसर पर नगर के अनेक स्थानों में श्रद्धालुओं ने बाहुड़ा यात्रा में जलपान की सेवा की। मेघबसंत कालोनी में विपिन महन्ती एवं कालोनीवासियों, एफ सीआई चौक में महनन्द, रमेश साहू, इंसाफ बैंक से आलू चाप, मिर्ची भजिया, मंदिर प्रागण में इंसाफ  बैंक की ओर से कोल्ड ड्रींक वितरण किया।

कार्यक्रम साउन्ड प्रभु बैंड का सहयोग रहा। समाज अध्यक्ष मनोहर महन्ती ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये छग करण महन्ती समाज, तारिणी महिला मंच एवं महन्ती युवा मंच के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।


अन्य पोस्ट