महासमुन्द
कांग्रेस नेता धीरज जिला बदर
18-Jul-2024 9:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 जुलाई। कांग्रेस नेता धीरज सरफराज को न्यायालय ने जिला बदर के आदेश जारी किए है। जिले के सीमावर्ती जिला रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, रायगढ़ एवं बलौदाबाजार तथा जिला महासमुंद की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी करते हुए जिला बदर की कार्रवाई की है। आदेश के मुताबिक आदेश के 24 घंटे के भीतर उन्हें जिले से बाहर जाना होगा। जिला दंडाधिकारी ने इस आदेश के प्रभावशील रहने की अवधि तक बिना उनके वैधानिक पूर्वानुमति के महासमुंद एवं जिले की सीमाओं में प्रवेश नहीं करने कहा है। इस आदेश का पालन नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे