महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 जुलाई। ओडिशा से महासमुंद के रास्ते हर रोज गांजा तस्करी जारी है। 16 जुलाई को तीन मामलों में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पहला मामला महासमुंद जिले की कोमाखान की है। यहां पुलिस ने अवैघ मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 4 अंतर राजीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 25 हजार रुपए जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि 4 व्यक्ति 3 काले रंग के बैग व 01 नीले रंग की बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर बस का इंतजार करते खड़े हंै।
सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम तत्काल मुखबिर की निशानदेही मौका पर पहुंची और 4 व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को अपना नाम सैयद मेहदीमिया महाराष्ट्र, निसार खान महाराष्ट्र, शेख नदीम महाराष्ट्र तथा बांके सिंह कंसाना ग्वालियर म.प्र. का होना बताया। बैग की तलाशी लेने पर 4 बैग के अंदर छोटा बडा 09 नग खाखी रंग के झिल्ली में पैक किया हुआ अवैध मादक पदार्थ वनस्पति गांजा कुल 15 किलो ग्राम गांजा कीमती 2 लाख, 25 हजार रुपए मिला। मौके पर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोमाखान में अपराध धारा 20 के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दूसरे मामले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते एक और अंतरराज्यीय तस्कर पुलिस के गिरफ्त में है। इनके कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 75 हजार रुपए, एक छोटा हाथी वाहन कीमत 5 लाख, 50 हजार रुपए, एक मोबाइल कीमती कीमती 15 हजार रुपए, नगदी 5 हजार रुपए कुल जुमला 9 लाख 45 हजार रुपए बरामद कर आरोपी को जेल भेजा गया है। इस मामले में सिंघोड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरगढ़ ओडि़शा की तरफ से एक छोटा हाथी वाहन गांजा लेकर महासमुंद की ओर आ रही है। उक्त वाहन को रेहटीखोल नाके के पास घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में राजेश साहू भोपाल मध्य प्रदेश का होना बताया। संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे ट्राली से कुल 25 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 25 किलो ग्राम गांजा कीमती 3 लाख 75 हजार रुपए, छोटा हाथी वाहन, मोबाइल तथा नकदी रकम बरामद कर आरोपी को 20 ख के तहत जेल भेजा गया।
तीसरे मामले में सरायपाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 2 अंतर राजीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों केकब्जे से 50 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 5 लाख रुपए, एक स्विफ्ट डिजायर कार कीमत 3 लाख रुपए, एक मोबाइल कीमती 20 हजार रुपए एवं नगदी 1100 कुल जुमला 8 लाख, 21 हजार 100 रुपए बरामद किया है। इस मामले में 16 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक आसमानी नीले रंग की कार में गांजा भरकर पदमपुर ओडिशा से कुछ देर बाद सरायपाली की ओर जाने वाली है। पुलिस टीम ने तत्काल पदमपुर रोड में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। तभी पदमपुर ओडि़शा के तरफ से एक स्वीफ्ट कार आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोका गया।
वाहन में दो व्यक्ति बैठे मिले जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम दुर्गाप्रसाद पटेल महासमुंद, भोजराज पटेल ओडिशा बताया। तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में तीन प्लास्टिक बोरी में 50 पैकेट में 50 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।
वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 किलो ग्राम गांजा कीमती 5 लाख रुपए, स्वीट डिजायर कार, 2 नग मोबाइल, नगदी रकम 1100 रुपए बरामद कर सरायपाली में आरोपियों के खिालफ अपराध धारा 20 क के तहत् कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।