महासमुन्द

मैनाडोंगरी पहाड़ी में दबिश, कच्ची शराब-महुआ लाहन जब्त
18-Jul-2024 2:23 PM
मैनाडोंगरी पहाड़ी में दबिश, कच्ची शराब-महुआ लाहन जब्त

महासमुंद,18जुलाई। मंगलवार को मुखबिर सूचना पर आबकारी वृत्त सरायपाली तथा बसना द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम छुईयापाली स्थित मैनाडोंगरी पहाड़ी में दबिश दी गयी। 
आबकारी टीम द्वारा मैनाडोंगरी पहाड़ी में तलाशी ली जाने पर 2 चढ़ी भ_ी, जिसे तोडऩे पर 50 बल्क लीटर कच्ची शराब एवं 2 नग 100 लीटर  क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम में 200 लीटर कुल 250 लीटर कच्ची शराब तथा 11 नग 100-100 किलो क्षमता वाली एवं 6 नग 200-200 किलो क्षमता वाली कुल 17 नग प्लास्टिक ड्रम में भरी हुई महुआ लाहन कुल 2300 किलो ग्राम बरामद कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 -1,  क, 34-2 एवं 59 क आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। आरोपियों की पता साजी की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट