महासमुन्द
विश्व सर्प दिवस पर पिक्टोरियल पोस्टकार्ड व कैंसलेशन कैचेट का विमोचन
17-Jul-2024 10:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 17 जुलाई। मंगलवार को भारतीय डाक विभाग छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा विश्व सर्प दिवस के अवसर पर पिक्टोरियल पोस्टकार्ड एवं कैंसलेशन कैचेट का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर सुधीर अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ), वीणा आर. श्रीनिवास मुख्य पोस्टमास्टर जनरल छग डाक परिमंडल एवं दिनेश कुमार मिस्त्री, निदेशक डाक सेवायें छ.ग.परिमंडल उपस्थित थे। समारोह में छ.ग. के विभिन्न पर्यावरणविद, वन्य जीवन संरक्षक एवं फिलैटेलिस्ट भी उपस्थित थे।
पिक्टोरियल पोस्टकार्ड में सांपों की 24 प्रजातियों के सेट में से 10 प्रजातियों को ‘‘आगमेंटेड रियालिटी’’ फीचर्स के साथ जारी किया गया। इस समारोह के द्वारा पर्यावरण संतुलन बनाये रखने हेतु सांपों का संरक्षण बनाये रखने का संकल्प लिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे