महासमुन्द

यातायात नियमों का पालन नहीं, 78 पर चालान
17-Jul-2024 3:45 PM
यातायात नियमों का पालन नहीं,  78 पर चालान

23 पुलिस कर्मी, प्रशासनिक कर्मचारी भी शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17 जुलाई। कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने कल यातायात पुलिस की टीम ने सीट बेल्ट, हेलमेट नहीं पहनने वालों, तीन सवारी वाहन चालकों सहित यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले हर वाहन को रोका और जो हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे थे, उनका चालान काटा। यातायात विभाग से मिली जानकारी के कल 38 लोगों के चालान कटे गए हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर 40 चालान काटे गए। जिसमें अधिकतर प्रशासनिक कर्मचारी शामिल हैं। रात 9 बजे तक यह कार्रवाई चलती रही।

       धनेंद्र ध्रुव, डीएसपी यातायात विभाग, महासमुंद ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में 70 फीसदी मौत की वजह बिना हेलमेट वाहन चालन की वजह से है। मालूम हो कि जनवरी 2024 से जून तक 237 सडक़ हादसे में 139 ने जान गंवाई और 147 घायल हो चुके हैं। हेलमेट न पहनना और चारपहिया में ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने से जिले में सडक़ हादसा लगातार जारी है। हर साल सैकड़ों लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं। जिसका मुख्य कारण है यातायात नियमों की अनदेखी है। गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष जून तक सडक़ हादसों में कमी आई। 2022 में जनवरी से जून तक 241 सडक़ हादसों में 153 की मौत और 171 घायल हुए थे। वर्ष 2023 में इस माह के दौरान 275 सडक़ हादसों में 171 की मौत और 237 घायल हुए थे। हादसों की मुख्य वजह तेज रफ्तार वाहन चालनए नशे में वाहन चालन व अन्य नियमों के उल्लंघन है। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। केवल कलेक्टर कार्यालय के सामने ही दोपहर 3 बजे तक 38 लोगों के चालान काटे गए। बाद शहर के अन्य स्थानों पर 40 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। पहली बार ऐसा हुआ की पुलिस कर्मी भी कार्रवाई से नहीं बक्शे गए। कुल 78 चालानी कार्रवाई में 23 पुलिस कर्मी हैं। वहीं, प्रशासनिक कर्मचारी भी इसमें शामिल हैं।  ज्ञात हो कि जिला कलेक्टोरेट में काम करने वाले शासकीय कर्मचारी और एसपी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी जो हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करते, उन पर भी कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। कल जिन लोगों के चालान काटे गए उनमें प्रशासनिक कर्मचारी भी हैं, जो नियम का उल्लंघन करते पाए गए हैं। जांच कार्रवाई के दौरान विभाग का नाम लेकर कर्मचारी अधिाकरियों ने राजनेताओं और अफसरों को का नाम लेकर अपनी पहुंच बताकर धौंस दिखाते नजर आए। लेकिन हर किसी के विरुद्ध चालान किया गया। कल सुबह 10 बजे से यातायात की टीम पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने वालों पर कार्रवाई शुरू की। यहां हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई को देख कुछ ने रास्ता बदल लिया तो कुछ चारपहिया वाहन चालक दूर वाहन रोककर सीट बेल्ट तथा हेलमेट लगाने लगे।  बीटीआई मार्ग पर वाहन से आने-जाने वालों के अलावा कलेक्टोरेट परिसर में विभिन्न विभाग में कार्यरत कर्मचारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के हर सिपाही और कर्मियों सहित वहां आने वाले अब तक 23 पुलिस कर्मी का चालान काटा गया है।

इसके अलावा कुछ नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने का अधिकार रखने वाले यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो उनसे 210 बी के तहत दोगुना चालान वसूला जाएगा।


अन्य पोस्ट