महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 जुलाई। महासमुंद जिले की सांकरा पुलिस ने अवैध महुआ शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों के कब्जे से 120 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया है। दोनों को न्यायिक रिमाडं पर जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार बीते 14 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अंसुला में 2 व्यक्ति अवैध महुआ शराब की बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हंै।
सूचना पर पुलिस टीम के ने मुखबिर की निशानदेही पर ग्राम अंसुला में 02 व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा। नाम-पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम रामप्रसाद मांझी तथा शिव शंकर मांझी दोनों निवासी गोपालपुर थाना पिथौरा महासमुंद बताया। दोनों के कब्जे से दो नीले रंग की 100लीटर क्षमता वाली ड्रम में 55-55 लीटर एवं दो सफेद प्लास्टिक झिल्ली में 5.5 लीटर भरा हुआ कुल 120 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब मिला।
शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया लेकिन इस संबंध में आरोपियों ने कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया।
जिस पर पुलिस की टीम ने 120 लीटर महुआ शराब कीमती 24 हजार रुपए को जप्त कर थाना सांकरा में अपराध धारा 34-2, आबकारी एक्ट के तहत् कार्रवाई कर दोनों को न्यायिक रिमाडं पर जेल भेजा है।