महासमुन्द
महासमुंद,16 जुलाई। जिले के बसना क्षेत्र स्थित सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम झगरेनडीह में मोटर सायकल शो रूम के पास एक स्कूल बस चालक की लापरवाही से ठोकर लगने पर मोटर सायकल चालक गिरकर बेहोश हो गया। जिसे इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है।
ग्राम बोईरडीह थाना बसना निवासी चमेली प्रधान ने पुलिस को बताया कि 22 जून को शाम उसके पति प्रमोद प्रधान मोटर सायकल में घरेलू सामान लेकर पिरदा से वापस घर बोईरडीह आ रहे थे।
इसी दौरान ग्राम झगरेनडीह पिरदा की ओर जा रही स्कूल बस चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक अपनी बस को चलाते हुए के पति के मोटर सायकल को ठोकर मारकर दी। जिससे उसे चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया। बाद उसी स्कूल बस चालक द्वारा प्रार्थीया के पति को इलाज कराने जगदीशपुर अस्पताल में ले गया। जहां जांच के बाद उसे तत्काल रायपुर रिफर कर दिया गया। मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ अपराध धारा 279, 337 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।