महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 जुलाई। जिले के सिरपुर क्षेत्र में एक बार हाथियों की धमक हो गई है। गौरतलब है कि जिले में अब तक हाथियों के कुचलने से दर्जनों मौत हो गई है। अब की बार भी वन विभाग ने ग्रामीणों को चिन्हाकिंत क्षेत्र में न जाने की हाई अलर्ट चेतावनी जारी की है।
वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वन मंडल महासमुंद में हाथी का नाम बबलू, एक छोटा दंतैल हाथी ओडि़शा से आया है। इसके अलावा 3 अन्य दंंतैल हाथी कक्ष क्रमांक 132,131, 80, 133 के वन विकास निगम के बांस प्लांट के जंगल में विचरण कर रहा है। वन विभाग के मुताबिक हाथियों की वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 132, 132 के बांस प्लांट के जंगल में है। जिला वन मंडल अधिकारी पंकज राजपूत ने कोटवारों के माध्यम से हाई अलर्ट जारी करते हुए ग्राम अमलोर मरौद रायकेरा, नांदबारू, छताल, सुकुलबाय, केशलडीह, तालझर, खिरशाली, बदौरा, अचानकपुर, फुसेराडीह के ग्रामीणों को सतर्क किया है। कहा है कि कोई भी जंगल की ओर न जावें। सभी सतर्क रहें सुरक्षित रहें। एक दूसरे को इसके बारे में सचेत करें। हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देवें।
बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज
महासमुंद,15 जुलाई। बागबाहरा थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने प्रार्थी की बाइक क्रमांक सी जी 06 जी वाय 9401 कीमत 50 हजार पार कर दी। घटना की सूचना आवेदक लालसिंग यादव पिता राजकुमार यादव 24 वर्ष ग्राम गांजर निवासी ने बागबाहरा थाने में दर्ज करायी है।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया है कि उसकी बाइक 10 जुलाई को दोपहर 2 बजे घटना स्थल खोपली पड़ाव से किसी ने पार कर दी है। बहरहाल सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भा न्या सं 303-2 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।