महासमुन्द

घर घुसकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
15-Jul-2024 2:01 PM
घर घुसकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

महासमुंद,15जुलाई। इमलीभांठा में आरोपियों ने प्रार्थी के घर घुसकर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नवनीत जॉन ने पुलिस को बताया कि उसका घर वार्ड नं. 10 राठौर आटा चक्की के पास इमलीभांठा महासमुंद में है। 12 जुलाई को काम से बाहर गया था। रात्रि करीब 9.30 बजे उसकी मां गीता जान ने फोन पर नवनीत को बताया कि आरोपी देवेंद्र गिरी व रूपेश गिरी ने घर आकर गाली-गलौच करते हुए धमकी दिया है कि नवनीत जहां दिखेगा उसे जान से मार देंगे। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी रूपेश गिरी व देवेंद्र गिरी द्वारा दिए गए उक्त धमकी से वह भयभीत है। अत: आरोपियों पर कार्रवाई हेतु उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 294, 333, 351-2 एवं अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट