महासमुन्द

ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से ठगी
15-Jul-2024 2:00 PM
ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से ठगी

महासमुंद,15 जुलाई। थाना अंतर्गत सागरपाली चौक में स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसे की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

थाना से मिली जानकारी अनुसार हीराधर चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सागरपाली चौक के किनारे ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है। विगत 12 जुलाई को शाम 7 बजे एक ग्राहक दुकान आया और कहा कि उसके पास नगदी रकम है और फ ोन पे के माध्यम से रुपए डलवाना है। तब उसने उस व्यक्ति के क्यूआर कोड लेकर उसके फोन पे में 2000 रुपए डाला और पैसा डालने पर नहीं जाने पर उसके खाता नंबर से तीन बार 1000, 47000, 45000 रुपए कुल 95000 रुपए डाला। वह अज्ञात व्यक्ति रुपए डलवाने के बाद दुकान से निकलकर दुकान के सामने काले रंग के कार के पास गया। जहां एक अन्य व्यक्ति पहले से कार में बैठा था और दोनों कार से भाग गये। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 3-5, 318-4, बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट