महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 14 जुलाई। छत्तीसगढ़ में इन दिनों नगरी निकाय में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारी समय पर वेतन भुगतान नहीं प्राप्त होने के चलते बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं। जिसके चलते नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी ने छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारिकाधीश यादव को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी परेशानी बताई।
ज्ञापन में नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नगरी निकायों जिसमें नगर पंचायत नगर पालिका नगर निगम में आए दिन कर्मचारियों की वेतन की समस्या बनी हुई है वर्तमान की स्थितियों में कई कर्मचारियों को एक माह तो कई कर्मचारियों के चार-चार माह का वेतन का भुगतान लंबित है जिसके चलते नगरी निकायों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों के परिवारों के पालन पोषण में उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और वे अधिकारी कर्मचारी आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं।
वहीं निकाय में वेतन समस्या को दूर के जाने हेतु चित्रकार शासन को बार-बार पत्र की माध्यम से आकर भी कराया जा रहा है किंतु शासन स्तर पर इसका निराकरण नहीं हो रहा है। इसलिए उन्होंने इस मामले में शासन का ध्यान आकर्षण करने का विधायक श्री यादव से निवेदन करते हुए ज्ञापन सौंपा है।
विधायक ने लिखा नगरीय निकाय मंत्री को पत्र
नगरी निकायों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा वेतन संबंधी समस्या का ज्ञापन सौंपे पर जाने के पश्चात विधायक द्वारकाधीश यादव ने उक्त अधिकारी कर्मचारियों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर रखते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के नाम पर पत्र लिखाहै।
अपने लिखे गए पत्र में श्री यादव ने नगरी प्रशासन मंत्री श्री साहू को नगरी निकायों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के नगरी निकाय के अधिकारी कर्मचारियों का समय पर नियमित वेतन भुगतान नहीं होने के चलते उन्हें अपने परिवार के भरण पोषण करने में सुविधा हो रही है जिसकी जानकारी संगठन के द्वारा दी गई है जिसके चलते नगरी निकाय क्षेत्रों में कार्य प्रभावित हो रहे हैं अत: संबंधितों का शीघ्र भुगतान करने की विधायक श्री यादव ने अपने लिखे गए पत्र में मांग की है।
विधायक द्वारिकाधीश को ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पालिका बागबाहरा से पंकज हरपाल विजय शंकर चंद्राकर चंद्र सिंह मिर्धा कमलजीत सिंह श्याम लाल पटेल, डहरवाल, टीकम कुर्रे बसंत साहू सलीम खान मणिलाल आदि नारायण माखन संतराम सहित बड़ी संख्या में नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।