महासमुन्द

आईसक्रीम दुकान में चोरी, आरोपी पकड़ाया
14-Jul-2024 3:36 PM
आईसक्रीम दुकान  में चोरी, आरोपी पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद 14 जुलाई।
आईसक्रीम पार्लर में चोरी करने वाले आरोपी को महासमुन्द पुलिस ने गिरफ्तार किया। 
पुलिस के अनुसार प्रार्थी मो. असपाक चौहान महासमुंद का स्वामी चौक में जम जम आइक्रीम पार्लर है। रोज की भांति अपने आइसक्रीम दुकान को शटर गिराकर ताला बंद कर घर चला गया था कि अगले दिन 12 जुलाई  की सुबह देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और  गल्ले से चिल्हर पैसा करीबन 4000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सब्जी मार्केट महासमुंद में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जिससें पूछताछ करने पर अपना नाम शिवशंकर गौड़ बंडेपालम  तेलगांना होना तथा महासमुंद मेहनत मजदूरी का काम करने हेतु आना बताया। 

कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकर कर आइक्रीम पार्लर दुकान में चोरी करना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 2000 रूपयें को जब्त किया गया। थाना महासमुंद को आरोपी विरूद्ध अपराध धारा के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट