महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 14 जुलाई। दस कुओं के बराबर एक बावड़ी होती है, दस बावडिय़ों के बराबर एक तालाब, दस तालाबों के बराबर एक पुत्र होता है और दस पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है। उक्त उद्गार खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने महिला बाल विकास कार्यालय में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये ।
बागबाहरा स्थितमहिला बाल विकास कार्यालय में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विधायक श्री यादव सहित उपस्थित अधिकारी कर्मचारी एवंनगर के गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण किया। विधायक श्री यादव ने प्राचीन वैदिक धर्म शास्त्रों में विद्यमान पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।
श्री यादव ने बताया किविष्णु पुराण में कहा गया है कियदि आप वृक्ष नहीं लगा सकते तो कम से कम दूसरे के लगाए हुए वृक्ष को यदि आप सींचते हैं और उसे सुरक्षा प्रदान करते हैं तो इससे भी बड़ा कोई पुण्य नहीं है। इस दौरान प्रमुख रूप सेमहिला बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना चंद्राकर एवं कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य नागरिकों में नवनीत सलूजा ताम्रध्वज बघेल मंता यादवदुर्गेश यादव मिथुन अमीर सनी दुआ समेत बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।