महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जुलाई। महासमुन्द पुलिस ने गांजा तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मादक पदार्थ को ड्रम में छिपाकर मध्य प्रदेश ले जा रहा था। आरोपी के कब्जे से 30 किलो 240 ग्राम गांजा कीमती लगभग 4,50,000 रूपये, एक मोटर सायकल, एक मोबाईल एवं नगदी को जब्त किया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम संदिग्ध मोटर सायकल को ग्राम सुवरमाल के पास रोका गया है। जिसमें दो प्लास्टिक नीले रंग का ड्रम रखा हुआ था। ड्रम को उतरवा कर चेक किया तो उसमेें मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसके संबंध में आरोपी वाहन चालक मुकेश बंजारा सिहोर मप्र से पूछताछ करने पर ग्राम बालुगुडा ओडिशा को अवैध मादक पदार्थ गांजा से खरीदकर मध्य प्रदेश बिक्री करने हेतु ले जाना बताया।
आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो 240 ग्राम पादक पदार्थ गांजा कीमती 4,50,000 रूपये, एक मोटर सायकल कीमती 80,000 रूपयें, एक मोबाईल फोन कीमती 1500 रूपए, नगदी 700 रूपए जुमला किमती 532200 रूपये को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोमाखान 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सायबर सेल एवं थाना कोमाखान पुलिस ने संयुक्त रूप से की।