महासमुन्द

नपाध्यक्ष की जनचौपाल
13-Jul-2024 2:36 PM
नपाध्यक्ष की  जनचौपाल

महासमुंद,13 जुलाई। गुरुवार देर शाम शहर के नयापारा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने वार्ड भ्रमण के दौरान  जनचौपाल लगाकर समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंनेे शहर के नयापारा क्षेत्र के वार्ड 6, 7, 8 और वार्ड 11 में भ्रमण किया। वार्डवासियों ने  वार्ड में मूलभूत से जुड़ी नाली सफाई, कुछेक एक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने और नलों में जलापूर्ति में दिक्कत जैसी छोटी-छोटी समस्याओं से  अवगत कराया। श्रीमती महिलांग ने मौके पर ही जनचौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनी और विभाग प्रमुखों से फोन पर बात कर समस्याओं का  त्वरित निराकरण किया। वार्डवासियों ने इसके लिए नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग का आभार जताया। 
 


अन्य पोस्ट