महासमुन्द

ब्लीचिंग पाउडर को खुले में देख सीएमओ नाराज
13-Jul-2024 2:29 PM
ब्लीचिंग पाउडर को खुले में देख सीएमओ नाराज

महासमुंद,13जुलाई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार निरीक्षण के लिए मुढ़ेना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं तुमाडबरी स्थित एसएलआरएम सेंटर पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने प्लांट के कर्मचारियों से पानी को साफ करने व शुद्ध जल की सप्लाई के बारे में जानकारी ली। प्लांट में डाले जाने वाले ब्लिचिंग पाउडर की खाली बोरी को खुले में डालने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नाराजगी जताई। तुमाडबरी सेंटर में आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में सफलता के लिए कार्ययोजना तैयार करने एसएलआरएम सेंटर की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने सूखा एवं गीला कचरे के पृथकरण में सहूलियत के अनुसार आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव दिए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जल प्रभारी सीताराम तेलक,स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श, रमा महानंद आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट