महासमुन्द
महासमुंद,11 जुलाई। स्थानीय उच्च प्राथमिक शाला स्टेशनपारा पिटियाझर महासमुंद में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत शाला में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को मध्यान भोजन में निर्धारित मीनू के अलावा पोषण आहार के रूप में खीर,पूड़ी, भजिया, चटनी, पापड़, सलाद आदि का वितरण किया गया।
उक्त न्योता भोज का आयोजन शाला की शिक्षिका गीता गोहियाके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चो को अधिक से अधिक पोषण आहार मिल सके। जिससे की उनका शाररिक एवं बौद्धिक विकास हो सके। साथ ही साथ बच्चों, शिक्षकों एवं पालको के बीच समरसता का भाव एवं सौहाद्र पूर्ण वातावरण का निर्माण हो सके। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजेंद्र चंद्राकर, शाला के प्रधान पाठक सुशील शर्मा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोतीराम यादव, शिक्षाविद रतिराम साहू, वरिष्ठ शिक्षिका नीलिमा गुप्ता, विनीता चंद्राकर, गीता गोहिया, शाहीन मुमताज, दिव्या वर्मा, खगेंद्र तारक, कंप्यूटर शिक्षक वेदप्रकाश पटेल, नरेन्द यादव, महिला समिति की अध्यक्ष गोमती साहू, लक्ष्मी सोनकर, पालको में प्रीतम बाघ, पार्थिवो बाघ सभी ने इस सफल आयोजन के लिए गीता गोहिया मैडम को बधाई दी। उक्त जानकारी शाला के शिक्षक खगेंद्र तारक ने दी।