महासमुन्द
खेत से धान चोरी, 6 के खिलाफ जुर्म दर्ज
10-Jul-2024 2:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,10 जुलाई। खेत से धान चोरी के मामले में सांकरा थाने में 6 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। सांकरा पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पिथौरा छग के आदेश के परिपालन में उक्त कार्रवाई की है। मामले को लेकर प्रार्थी राजेश भोई पिता विसंभर भोई 40 साल निवासी सल्डीह ने रिपोर्ट लिखाई थी कि मेरी कृषि भूमि में मैंने एचएमटी व सरना धान बोया था और अपने खेत की कटाई कर खेत में करपा रखा था। उक्त धान को मेरे गांव के भगत पिता धुबा 65 वर्ष, लेरो पति हाडू 60 वर्ष, मनोज पिता हाडू 38 वर्ष, संगीता पति मनोज 60 वर्ष, धानु पिता गजाधर 60 साल, भूमि पति धनु 55 वर्ष,सभी सल्डीह निवासी चोरी कर ले गये हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे