महासमुन्द
सात सूत्रीय मांगों के साथ छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने दी तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनी
महासमुंद, 10 जुलाई। झलप उप तहसील में शासकीय कार्य के दौरान नायब तहसीलदार युवराज से मारपीट की घटना से क्षुब्ध होकर तथा शासन द्वारा पूर्व में तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के हित में जारी आदेशों और घोषणाओं का आज तक क्रियान्वयन न होने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने कल मंगलवार कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सामूहिक अवकाश लिया और तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है।
छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रभारी जिलाध्यक्ष नितिन ठाकुर ने बताया कि गत वर्ष मंत्रालय से एक आदेश जारी हुआ था जिसमें राजस्व न्यायालयों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने जिला कलेक्टर को निर्देशित किया गया था। किन्तु उक्त आदेश का क्रियान्वयन जिला स्तर पर न होने से लगातार असुरक्षा के माहौल में कार्य करना पड़ रहा है। अत:कहा गया है कि तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर प्रमोशन में वर्तमान 60-40 के अनुपात को परिवर्तित कर पूर्व की भांति 60-50 के अनुपात को यथावत करने की घोषणा का क्रियान्वयन हो, नायब तहसीलदारों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने की घोषणा का क्रियान्वयन किया जाए, वेतन विसंगति के कारण तहसीलदार व नायब तहसीलदार व्यथित हैं, अत: वेतन विसंगति दूर की जाए, कार्यों के लिए वाहन व्यवस्था या वाहन भत्ता प्रदान किया जाए, राजस्व न्यायालय के कुशल संचालन हेतु प्रत्येक पीठासीन के लिए एक वाचक, एक कम्प्यूटर ऑपरेटर, एक नृत्य प्रदान किया जाए, लैपटॉप, कम्प्यूटर, स्कैनर, प्रिन्टर एवं स्टेशनरी फंड, फर्नीचर की व्यवस्था की जाए, छग शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक 495-05-2022 दिनांक 12ध्-06-2023 द्वारा तहसीलदार, नायब तहसीलदार का संलग्नीकरण न किया जाए, अधीक्षक, सहायक अधीक्षकों को तहसीलदार, नायब तहसीलदारों का प्रभार नहीं दिए जाने संबंधी आदेश का क्रियान्वयन जिला स्तर पर अनिवार्य रूप से किया जाए।
कलेक्टोरेट ज्ञापन देने पहुंचे अतिरिक्त तहसीलदार बागबाहरा भवानीशंकर साहू, तहसीलदार बसना कृष्णकुमार साहू, तहसीलदार बागबाहरा लीलाधर कंवर, तहसीलदार पिथौरा नितिन ठाकुर, तहसीलदार सरायपाली जुगलकिशोर पटेल, नायब तहसीलदार टेकेन्द्र नुरूटी, नायब तहसीलदार महासमुंद मोहित अमेला, प्रभारी तहसीलदार कोमाखान हरीशकांत, तहसीलदार पटेवा नमिता मारकोल,नायब तहसीलदार बागबाहरा नंदनी वर्मा, नायब तहसीलदार पिथौरा नीरज बंजारे, नायब तहसीलदार सरायपाली रामलखन चौहान, राजेन्द्र काले, किशोर कुमार वर्माए नायब तहसीलदार बसना ललित साहू, अतिरिक्त तहसीलदार देवेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त मांगों को लेकर संघ ने निर्णय लिया है कि शासन का ध्यान आकृष्ट कराने 10 से 12 जुलाई तक सामूहिक अवकाश लेकर सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। बाद भी मांग न मानी गयी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने बाध्य होंगे।