महासमुन्द

जगन्नाथ की रथयात्रा पर पुष्प वर्षा
09-Jul-2024 3:56 PM
जगन्नाथ की रथयात्रा पर पुष्प वर्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जुलाई।
रविवार को शहर में निकाली गई महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग और पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। 

इसी तरह उन्होंने यात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत पानी की फुहारों के साथ किया। शहर के बाजार चौक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग और त्रिभुवन महिलांग महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के स्वागत के लिए फूल लेकर खड़े रहे। जैसी ही रथ बाजार चौक के पास पहुंची भगवान जगन्नाथ के जयकारों के साथ पुष्प वर्षा किया। बाद उन्होंने यात्रा में दर्शन के लिए उमड़ेे भक्तों का स्वागत पानी की फुहारों के साथ किया। इस दौरान श्रीमती महिलांग और श्री महिलांग ने नागरिकों का हाथ जोडक़र अभिवादन किया।


अन्य पोस्ट