महासमुन्द

बिजली बिल में बढ़ोतरी का विरोध, कांग्रेस काप्रदर्शन, सीएम का पुतला दहन
09-Jul-2024 2:39 PM
बिजली बिल में बढ़ोतरी का विरोध, कांग्रेस काप्रदर्शन, सीएम का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9जुलाई। सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महासमुंद कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन महासमुंद कांग्रेस भवन नेहरू चौक में आयोजित किया। इस दौरान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया।

कांग्रसजनों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही है ऊपर से सरकार में बिजली के दामों में 8 फीसदी की बढ़ोतरी किया है यह जनता पर अत्याचार है। सरायपाली विधायक चातुरीनंद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध  गति से चले इसके लिए ट्रांसफार्मर के पावर बढ़ाए गए थे। नए ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। ट्रांसमिशनों को अपग्रेड किया गया भाजपा की सरकार में 6 माह में ही बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है और आम जनता सडक़ों पर उतरकर बिजली की समस्या को लेकर आंदोलन कर रही है।

कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि बिजली दर में 8 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी को राज्य सरकार को वापस लेना चाहिए। प्रदेश की जनता महंगाई से पीडि़त है और इस दशा में बिजली के दर में बढ़ोतरी करना महंगाई से जख्मी जनता के जख्मों पर नमक छिडक़ना है। सरकार भले ही यह कहती है कि बिजली के दाम 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हकीकत में पिछले दो माह से बिजली के बिल  दुगुनी आ रहे हैं। आम आदमी बिजली के दाम बढऩे से परेशान है। प्रदेश के पूर्व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने बताया कि बीजेपी की सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ता को लूटने की तैयारी कर रही है जिससे हो सकता है कि गरीब परिवार एडवांस में कभी पैसा ही ना जमा कर पाए और उसका घर अंधेरे में डूबा रहे कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।

 कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू किया था जिसका लाभ प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था जिसे 5 साल में प्रत्येक उपभोक्ता को लगभग 40 से 50 हजार रुपए तक की बचत हुई है।

नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले 6 माह में विद्युत सर प्लस वाले छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती  का केंद्र बन गया है कोई ऐसा दिन नहीं होता जब बिजली दो.चार घंटे के लिए बंद ना हो रात में तो बिजली की स्थिति तो और भी भयावह हो जाती  है घंटे बिजली बंद हो जाती है और ग्रामीण क्षेत्रों में तो रात रात भर बिजली बंद रहती है।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा भाजपा सरकार में आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं  मिल रहा है बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव की जनता जूझ रही है। कांग्रेस की सरकार के दौरान 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती थी गर्मी के दिनों में मांग बढऩे पर दूसरे राज्य से भी बिजली की खरीदी किया जाता था और आम जनता  को कांग्रेस शासनकाल में  24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाती थी। रवि फसल लगाने वाले किसानों को भी बोरवेल चलाने के लिए बिजली नि:शुल्क मिलता था।

धरना प्रदर्शन में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं को साथ-साथ आम जनता भी इसका विरोध करने मंच पर आकर समर्थन प्रदान किया एवं बिजली के मूल्यों के वृद्धि एवं बेतहाशा बिजली कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। जिसमें डा. रश्मि चंद्राकर, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, नगर पालिका अध्यक्ष राशि माहिलांग, पूर्व प्रभारी महामंत्री प्रदेश कांग्रेस अमरजीत चावला, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, महिला प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष साधना सिंह नैनी, वरिष्ठ कांग्रेसी सेवनलाल चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, जिला वनोपज अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, महामंत्री संजय शर्मा, सोमेश दवे, गुरमीत चावला, प्रदीप चंद्राकर, अमर  चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, सुनील शर्मा समेत सैैकड़ों लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट