महासमुन्द

डायरिया पीडि़त के घर पहुंचीं जिपं सदस्य अलका
08-Jul-2024 3:33 PM
डायरिया पीडि़त के घर पहुंचीं जिपं सदस्य अलका

बागबाहरा, 8 जुलाई। खल्लारी विधानसभा के ग्राम  भदरसी  में डायरिया से पीडि़त के यहां जिपं सदस्य अलका चंद्राकर पहुंची। वे स्वास्थ्य की जानकारी ले पीडि़तों के घर पहुंच कर कुशल क्षेम जाना एवं शासन से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

गांव में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ , सरपंच, पंचायत सचिव, रोजगार सहायकों के साथ पीडि़तों के घर पहुंच कर उन्हें आवश्यक सावधानी बरतनी को कहा।ज्ञात हो कि अस्पताल प्रशासन द्वारा तत्काल बीमारी पर नियंत्रण पाया गया और मरीजों की संख्या में कमी आई। गांव पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा कैंप लगाकर दिन-रात उनके सेवा कार्यों के लिए उनको बधाई दी।

अलका ने बताया कि पूरे गांव में क्लोरीन टेबलेट वितरन के साथ ही अपने जिला पंचायत मद से बांटे गए टैंकरों से गांव में घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर बीएमओ बढ़ाई जी अस्पताल स्टाफ सी चौधरी एवं नर्सिंग स्टाफ सरपंच तीज बाई सचिव बालेश्वर चंद्राकर रोजगार सहायक लुभान चंद्राकर संजय मालवीय जसराज चंद्राकर नरेंद्र बग्गा साथ में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट