महासमुन्द
महासमुंद, 8 जुलाई। तुमगांव थानांतर्गत ग्राम भोरिंग निवासी एक ग्रामीण से अनजान बाइक सवारों ने लिफ्ट देने के बहाने साढ़े सात हजार रुपए लूट लिए। ग्रामीण ने घटना की शिकायत तुमगांव थाने में दर्ज करायी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत 3 जुलाई को ग्राम भोरिंग निवासी पदमन ग्राम समोदा गया था। समोदा से वह एक व्यक्ति के साथ अछोला तक आया। पश्चात वहां से वह पैदल भोरिंग के निकला था। इसी बीच करीब रात्रि 7.30 बजे दो अज्ञात व्य क्ति उसके पास आए और कहां जा रहे हो पूछा। प्रार्थी ने उन्हें भोरिंग जाना बताया। जिस पर अज्ञात लोगों ने उन्हें जोबा तक छोड़ देने की बात कही। इस पर वह उनके साथ बाइक पर बैठ गया। लेकिन अज्ञात लोगों ने पदमन को अछोला हाईस्कूल ग्राउंड अंदर लेकर जाकर स्टील के राड से मारपीट करते हुए उससे 7430 रुपए लूट लिए। किसी तरह पदमन वहां से जान बचाकर भागा। तथा घटना की सूचना तुमगांव थाने में दी। पुलिस ने पदमन की रिपोर्ट पर अज्ञात बाइक सवारों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 3,5, 309,6 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।