महासमुन्द

कार की ठोकर से स्कॉर्पियो पलटी, 1 मृत, 3 घायल
08-Jul-2024 3:17 PM
कार की ठोकर से स्कॉर्पियो पलटी, 1 मृत, 3 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 जुलाई। एनएच-53 तुमगांव ओवरब्रिज के पास स्कॉर्पियो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वाहन राजनांदगांव से सारंगढ़ जा रहा था। तुमगांव ओवरब्रिज के पास पहुंचा था कि पीछे से कार ने स्कॉर्पियो को ठोकर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो सडक़ किनारे पलटने से एक व्यक्ति की मौत तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रदुमन्न वर्मा ग्राम नाथु नवागांव थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव ने बताया कि 6 जुलाई को वह एबिस पोल्ट्री फार्म के मजदूरों को अपने स्कार्पियो वाहन क्र. सीजी 08 एयू 9811 से छोडऩे के लिए राजनांदगांव से सारंगढ़ जा रहा था। रात करीब 11.30 बजे तुमगांव ओवरब्रिज एनएच- 53 के पास पहुंचे थे। तभी एक्सयूवी 500 कार क्र सीजी 07 एमबी 4392 के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर स्कार्पियो को पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे स्कार्पियो रोड के विपरीत दिशा में जाकर पलट गई। इस हादसे से स्कार्पियो में बैठे आनंद राम वर्मा, संजू निषाद, चंद्रभान वर्मा, रूपचंद वर्मा को चोटें आई। एक्सीडेंट में रूपचंद वर्मा को गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी एक्सयूवी 500 के चालक के खिलाफ  धारा 06 ृ1, 125, 281 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट