महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8जुलाई। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव बिरकोनी में रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई।
भगवान जगन्नाथ की रथ दोपहर 3 बजे गाजे-बाजे के साथ गांव में निकाली गई। गांव में भ्रमण के दौरान दर्शन करने भक्तों की भारी संख्या में भीड़ लगी रही। महिलाओं ने गली में रथ के गुजरने के दौरान भगवान जगन्नाथ की आरती कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान महिलाओं ने रथ यात्रा स्वागत के लिए घर के बाहर दरवाजे व आंगन में रंगोली सजाई। रथयात्रा मेन चौक से गडी चौक साहगली में रथ के गुजरने के दौरान भगवान जगन्नाथ की आरती कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान महिलाओं ने रथ यात्रा स्वागत के लिए घर के बाहर दरवाजे व आंगन में रंगोली सजाई।
रथयात्रा मेन चौक से गुड़ी चौक साहू पारा, खल्लारी पारा, बाजार चौक से होते हुए रविवार को रात 8 बजे रथ को विश्राम गृह के लिए ग्राम के भक्त के निवास में रखा गया। प्रसाद लेने भक्तों की भीड़ जुटी रही। भक्ति गीतों पर युवाओं के साथ महिलाएं व बच्चे उत्सव मनाते नजर आए। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलराम के रथ खींच कर लोग पुण्य के भागीदार बने। यात्रा का समापन छठवें दिवस को रामजानकी मंदिर में किया जाएगा।