महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 जुलाई। पेशनर्स एसोशिएशन तहसील शाखा की नियमित मासिक बैठक निर्धारित स्थल गायत्री मंदिर परिसर बेमचा में हुई। बैठक के प्रारंभिक चरण में सरस्वती पूजन के पश्चात संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अरूण तिवारी पुलिस विभाग के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। मीडिया प्रभारी एवं सभा के सचालक अश्वनी शर्मा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
उल्लेखनीय है कि स्व.तिवारी एसोसिएशन के प्रमुख कार्यकर्ताओं में से एक थे। जिन्होंने संगठन के कार्य एवं विस्तार के प्रति समर्पित होकर कार्य किया। बैठक की अगली कड़ी में भगत साहू गायत्री परिवार ने पेशनरों को वर्तमान की महत्वपूर्ण तिथियों को विस्तार से स्मरण कराते हुए अपील की कि अपने बच्चों को देश की वीरांगनाओं तथा देशभक्तों के विषय में अवश्य बतलावें तथा जीवन में काम आने वाले सुविचारों से अवगत करावें।
श्री भगत के प्रेरक व्याख्यान पश्चात संगठन के नये सदस्यों क्रमश संतोष कुमार साहू शिक्षा विभाग, चोवाराम साहू वन विभाग, रामबाई जल संसाधन विभाग, बिरीज बाई जल संसाधन विभाग का गुलाल लगाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर गोर्वधन साहू ग्रामीण उपाध्यक्ष के नेतत्व में चमन साहू संगठन मंत्री, विनोद जोशी,कोषाध्यक्ष, राधेश्याम दुबे सहसचिव, पुरषोत्तम शर्मा, शिवकुमार साहू सचिव, भूषण भोसले संगठन मंत्री ने सभी का स्वागत किया। नये सदस्यों ने अपना परिचय दिया। इसके उपरांत भारतीय स्टेट बैंक महासमुंद के चीफ मैनेजर प्रवीण जैन एवं राजन कुमार इनवेस्ट प्रमुख ने सभी पेशनरों को संबोधित किया।