महासमुन्द

बोईरगांव में होगा तीन मंदिरों का निर्माण
08-Jul-2024 2:29 PM
बोईरगांव में होगा तीन मंदिरों का निर्माण

भूमिपूजन में शामिल हुए द्वारिकाधीश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 8 जुलाई।
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोईरगांव में रामलला मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर एवं राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण होगा। जिसका भूमिपूजन रथ यात्रा के पावन अवसर पर संपन्न हुआ जिसमें खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने  शिरकत की। 

साथ ही मंदिर निर्माण कार्य में संलग्न सोन साय पटेल को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राहुल कुलदीप, ओमप्रकाश,निशा पटेल, यादव , कोमा सरपंच सविता गोस्वमी, सेवाराम पटेल ,लल्लूराम, थानुराम सिन्हा,हीरालाल ,तुलुराम पटेल,चंद्रप्रकाश पटेल, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट