महासमुन्द

सम्मान कार्यक्रम के रूप में मना सांसद रूपकुमारी का जन्मदिन
07-Jul-2024 2:55 PM
सम्मान कार्यक्रम के रूप में मना सांसद रूपकुमारी का जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जुलाई।
नवनिर्वाचित सांसद रूप कुमारी चौधरी के जन्मदिन को सम्मान कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। 
सर्वप्रथम एक पेड़ मां के नाम मांगलिक भवन में उन्होंने एक पौधा आरोपित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा एवं महासमुंद की तरफ  से महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने उनका स्वागत किया। मंच पर सांसद के साथ महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, रामलाल चौहान, परेश बागबाहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, राजेश साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, महासमुंद प्रदेश प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, योगी अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, जिला महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुधा साहू, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष  अनिता रावटे, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साह,ू भागवत हरित, जितेंद्र त्रिपाठी, निरंजना शर्मा ने छत्तीसगढ़ की लोक गायिका पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित उषा बारले का भगवा गमछा पहनाकर सम्मान किया। 

विभिन्न संगठनों, महिला मोर्चा की महिलाओं, आंगबाड़ी कार्यकार्तओं, पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद को  फूूलों से लाद दिया। सांसद रूप कुमारी चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि मैं सदैव आभारी रहूंगी। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर आपने मुझे सांसद बनाया है। आपके मतों की रक्षा करना मेरा दायित्व है। और मैं इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगी। इस अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षदगण, जनपद सदस्य गण और लोकसभा से आए सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नितिन जैन एवं आभार प्रदर्शन महेंद्र जैन ने किया। 

 


अन्य पोस्ट