महासमुन्द

तीन नए कानून पर संगोष्ठी
06-Jul-2024 3:30 PM
तीन नए कानून पर संगोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जुलाई।
महासमुंद जिला अधिवक्ता संघ ने 1 जुलाई से प्रभावशील हुए तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर संगोष्ठी आयोजित की। बैठक में नए कानून की विभिन्न धाराओं पर चर्चा व व्याख्या की गई।

इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा व लोक अभियोजक भूपेंद्र चंद्राकर ने भारतीय न्याय संहिता, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रलय थीटे,चंद्रशेखर सोनी एवं कुमारी उत्पल शर्मा ने भारतीय नागरिक न्याय संहिता एवं साक्ष्य अधिनियम पर प्रकाश डाला। बैठक में महिला उपाध्यक्ष साधना सिंह ठाकुर, शिवकुमार भारद्वाज, विनोद शर्मा, सलीम कुरैशी, हैदर खान कादरी, ओम शुक्ला,भारत सिंह ठाकुर, कुंज सिंह, सुनील शर्मा, सुरेंद्र गिरी, संजय गिरी, जनक साहू, ऋषि शर्मा, केके पटेल,नंदकुमार जोगी, विमल प्रधान, चंद्रहास कश्यप, संजीब पांडा,धनेश चंद्राकर, जगजीत सिंह, उमेश कुमार सिंह, हरीश यादव, उदय ठाकुर, संदीप चंद्राकर, डीपी रात्रे, अशोक दुबे, ज्ञानी लूनिया,रूपम शर्मा, सुमन साहू उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट