महासमुन्द
शाला प्रवेश उत्सव, गणवेश-पुस्तकों का वितरण
06-Jul-2024 1:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6जुलाई। नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने शासकीय प्राथमिक शाला इमली भांठा के शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद प्रभा साहू थीं। विशेष अतिथि संकुल समन्यवयक रशीद कुरैशी ने शाला के विकास व शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम आरंभ के पूर्व सरस्वती पूजन कर नव प्रवेशी बच्चों को गणवेश व पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया तथा आगामी वर्ष के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
शिक्षक कैलाश प्रसाद साहू, प्रधान पाठिका नसीमा कुरैशी, प्रभा डडसेना, मुकेश साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष कुसुम सोनी व पालकगण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे