महासमुन्द

नवीन पुलिस सहायता केंद्र नर्रा का उद्घाटन
05-Jul-2024 2:46 PM
नवीन पुलिस सहायता केंद्र नर्रा का उद्घाटन

महासमुंद,5जुलाई। नवीन पुलिस सहायता केन्द्र थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम नर्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने उद्घाटन किया।

चार जुलाई को पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में थाना कोमाखान के अंतर्गत ग्राम नर्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय एवं बागबाहरा अनुविभागीय अधिकारी डॉ. यूलेडंन यार्क व कोमाखान थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार नाग टूहलू चौकी प्रभारी मुरलीधर भोई ,ग्राम प्रमुख सरपंच गोपाल किशन पटेल,  सहित क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थित में नवीन पुलिस सहायता केंद्र नर्रा का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया।


अन्य पोस्ट