महासमुन्द

चोरी के 3 मामले, जुर्म दर्ज
05-Jul-2024 1:57 PM
चोरी के 3 मामले, जुर्म दर्ज

महासमुंद, 5 जुलाई। चोरी की तीन पृथक-पृथक घटनाओं में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। सभी मामलों में जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस डीएसआर के मुताबिक तुमगांव थाना अंतर्गत अस्पताल के उद्घाटन में शामिल होने गए युवक की बाइक अज्ञात ने पार कर दी। ग्राम चोरभट्टी निवासी शैलेन्द्र कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 2 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे वह एक हॉस्पिटल के उद्घाटन में शामिल होने बाइक क्रमांक सीजी 04 एचपी 4293 से आया था और बाइक को हास्पिटल के बाहर बिना लॉक किए खड़ी कर अंदर चला गया। शाम करीब 5 बजे देखा तो बाइक वहां नहीं थी। सीसीटीवी में करीब 3 बजे बाइक को अज्ञात ले जाते दिख रहा है। पुलिस ने उक्त मामले में धारा 303-2, भा. न्या.के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।  इसी तरह तेन्दूकोना थाना क्षेत्र में खेत से सोलर पम्प सहित अन्य सामग्री चोरी का मामला सामने आया है। है। ग्राम खुसरूपाली निवासी लीलाधर ठांकुर ने पुलिस में शिकायत की है कि जंगल दादर खार से 27 जून की रात 8 बजे से 28 जून की सुबह 8 बजे के मध्य सोलर पम्प की छतरी में लगे सोलर कंट्रोलर, केबल, पेनल केबल एवं पैनल सपोर्टिंग रॉड अज्ञात ने पार कर दी। पुलिस ने मामले में धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

वहीं बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम की पार्किंग से एक बाइक पार हो गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ  धारा 379 के तहत मामल किया है। ग्राम जटाकन्हार निवासी नरेश भास्कर ने पुलिस को बताया कि 26 उनके चाचा ने बाइक क्रमांक सी जीटी 1769 को मेरे पास अग्रवाल होम बसना में छोड़ दिए।

 27 जून को करीब 6 बजे बाइक वहां नहीं थी।


अन्य पोस्ट