महासमुन्द
सडक़ हादसे में बाइक सवार की मौत
05-Jul-2024 1:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 जुलाई। जिले के पटेवा थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदौली के पास नेशनल हाईवे 53 रोड पर सडक़ हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना 30 जून की है। पुलिस बाद 3 जुलाई को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में पाया गया कि अज्ञात वाहन चालक के द्वारा अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल को ठोकर मार दिया। जिससे मोटर सायकल में सवार दुर्गेश कुमार साहू एवं मोटर सायकल के पीछे बैठे कृष्णा सोनवानी को चोटें आई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे