महासमुन्द
तीर्थ यात्री अयोध्या रवाना
04-Jul-2024 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,4 जुलाई। रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत कल महासमुंद से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्री रवाना हुए। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विधायक कार्यालय परिसर में यात्रियों को तिलक लगाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेतागण पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, चंद्रहास चंद्राकर,रमेश साहू, निरंजना शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रदीप चंद्राकर,पवन पटेल, मीना वर्मा, झनक लाल साहू, बंटी शर्मा, पप्पू ठाकुर उपस्थित रहें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे