महासमुन्द
मिक्सर मशीन में फंसने से मजदूर की मौत
02-Jul-2024 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 जुलाई। बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलमुंडी में मिक्सर मशीन में फंस जाने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम बेलमुंडी में विधायक मद से सीसी रोड निर्माण कार्य चल रहा था। जहां मजदूर नरेंद्र कोडाकू का गमछा मिक्सर मशीन में फंस गया। जिससे वह मशीन की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस मर्ग कायमी कर मामले की विवेचना में लिया। जिसके बाद पीएम रिपोर्ट आने के बाद अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे