महासमुन्द
विकास कार्यों पर चर्चा
02-Jul-2024 2:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 जुलाई। नपाध्यक्ष द्वारा शहर के बीटीआई मार्ग स्थित गुरु गोविंद सिंग उद्यान में शहर के सीनियर सिटीजन नागरिकों के बैठने के लिए शेड निर्माण कर कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन सुबह.शाम मार्निंग वॉक पर निकलने वाले वरिष्ठ नागरिकों के साथ अन्य नागरिक भी यहां बैठकर सुकून के पल बिता रहे हंै। गत दिनों शाम को शहर के बीटीआई मार्ग से गुजर रही नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की नजर उद्यान में निर्मित शेड पर पड़ी। उन्होंने वहां पहुंच वरिष्ठजनों के साथ बैठ उनका हाल जाना। इसके अलावा उन्होंने सभी वरिष्ठजनों से शहरहित में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे