महासमुन्द
घोड़ारी ढाबा में मारपीट: मामला दर्ज
30-Jun-2024 9:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 जून। महासमुंद के नजदीक स्थित घोड़ारी ढाबा में मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार रावणभांठा महासमुंद निवासी ईशान चंद्राकर दोस्त गगन चंद्राकर के साथ अजीत ढाबा गए थे। ढाबा मालिक उसका दोस्त है। वे हंसी-मजाक में खाने का स्वाद ठीक नहीं होने की बात कर रहे थे। तभी वहां पहले से मौजूद ग्राम घोड़ारी के पीलू कोसले ने मुझे गाली दे रहे हो कहकर उनसे गाली-गलौज करने लगा। थोड़ी देर बाद उसने अपने तीन साथियों को बुला लिया। चारों ने मिलकर लाठी.रॉड से ईशान और अजीत से मारपीट शुरू कर दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे