महासमुन्द

सागौन-खैर की लकडिय़ां जब्त, आरोपी फरार
27-Jun-2024 2:31 PM
सागौन-खैर की लकडिय़ां जब्त, आरोपी फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 27 जून। स्थानीय वन विभाग ने क्षेत्र के ग्राम राजसेवैया खुर्द के टिकरापारा में दबिश देकर बेशकीमती सागौन एवं खैर प्रजाति की करीब एक मीटर लकड़ी जब्त की है। आरोपी कुंज बिहारी निवासी राजा सेवईया खुर्द फरार बताया जा रहा है।

  विभागीय सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना के बाद स्थानीय वन विभाग द्वारा टिकरापारा ग्राम राजसेवैया खुर्द निवासी कुंजबिहारी बरिहा के यहां सर्च वारंट के साथ दबिश दी गई। वन विभाग की टीम ने आरोपी कुंजबिहारी के घर एवं बाड़ी की तलाशी ली। तलाशी में विभागीय टीम को सागौन के 15 नग चिरान 0.665 घन मीटर व खैर के 12 नग =0.337 घन मीटर योग 27 नग =0.999 घन मीटर लकड़ी की जब्ती की गई। कार्रवाई के दौरान घर मालिक आरोपी कुंजबिहारी फरार हो गया। जब्त लकडिय़ों को स्थानीय काष्ठागार भेज दिया गया है। बहरहाल वन विभाग की टीम आरोपी की तलाश करने जुटी है।


अन्य पोस्ट