महासमुन्द
कलेक्टर की समय सीमा की बैठक
26-Jun-2024 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 जून। कलेक्टर प्रभात मलिक ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 26 जून से शुरू होने वाले शाला प्रवेशोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।
कलेक्टर ने राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए ग्राम पंचायत सचिवों से तालमेल बिठाकर छूटे हुए हितग्राहियों का 30 जून तक की स्थिति में नवीनीकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री मलिक ने सभी विभागीय अधिकारियों को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इसके वितरण की जानकारी ली गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे