महासमुन्द
राशन कार्ड का नवीनीकरण कर 30 जून तक वितरण करने निर्देश
26-Jun-2024 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 जून। खाद्य सचिव द्वारा राज्य में प्रचलित राशन कार्डों का नवीनीकरण पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है। इस संदर्भ में खाद्य अधिकारी ने खाद्य निरीक्षकों को शेष राशन कार्ड का नवीनीकरण कर वितरण पूर्ण करने सुनिश्चित करने कहा है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 3,30,702 राशन कार्ड प्रचलित है। उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को अपने प्रभार क्षेत्रांतर्गत स्थानीय निकाय, शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से व्यापक प्रचार.प्रसार कराते हुए शासन द्वारा नियत तिथि 30 जून तक शेष बचे हितग्राहियों के राशन कार्डों का नवीनीकरण का वितरण पूर्ण करने कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे