महासमुन्द
लोकसभा चुनाव व्यय लेखा की जांच 30 को
25-Jun-2024 9:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,25 जून। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 09 महासमुंद के परिणाम की घोषणा के बाद 26वें दिन उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत चुनाव व्यय के खातों के विवरण की जांच करने के लिए 30 जून को प्रात: 10 से शाम 05:30 बजे तक जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक आयोजित है।
रिटर्निंग ऑफिसर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 9 महासमुंद द्वारा समस्त उम्मीदवारों को व्यय लेखा निरीक्षण कराने के लिए स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से व्यय लेखा रजिस्टर मय समस्त दस्तावेज, बिल व्हाउचर्स लेकर जांच हेतु निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे