महासमुन्द

अग्नि चंद्राकर को नपाध्यक्ष-पूर्व नपा उपाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
25-Jun-2024 9:49 PM
अग्नि चंद्राकर को नपाध्यक्ष-पूर्व नपा उपाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

महासमुंद, 25 जून। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग ने महासमुंद के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अग्नि चंद्राकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री महिलांग और श्रीमती महिलांग ने कहा कि एक छोटे से गांव से महासमुंद की राजनीति में सितारे बनकर उभरे अग्नि चंद्राकर ने अपने सहज, सरल और मृदुभाषी व्यवहार से न सिर्फ  महासमुंद की जनता के दिलों में जगह बनाई बल्कि उन्होंने दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टी और पक्ष-विपक्ष के नेताओं के दिलों में भी राज किया। 

श्रीमती महिलांग ने कहा कि सरपंच से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले अग्नि भैया का अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसी भी तरह के विवादों से कोई नाता नहीं रहा। उनका योगदान न सिर्फ  महासमुंद जिले के निर्माण में ही नहीं बल्कि जिला अस्पताल और सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण में भी रहा है। 


अन्य पोस्ट