महासमुन्द
रेत की अवैध खुदाई, 40 हाइवा जब्त
25-Jun-2024 8:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जून। रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में 40 हाइवा राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जब्त किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू ने बताया कि ग्राम बरबसपुर और सिरपुर क्षेत्र से अवैध तरीके से उत्खनन और परिवहन करते 40 हाइवा पकड़ी गई है। देर रात से जारी कार्रवाई में राजस्व और पुलिस की टीम ने छापा मार कार्रवाई की।
अभी 32 गाडिय़ां रेत घाट पर खड़ी है, जबकि 2 गाडिय़ों को कोतवाली में खड़ा किया गया है। परिवहन के दौरान बाकी गाड़ी रास्ते में खड़ी की गई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे