महासमुन्द
2 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
24-Jun-2024 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,24 जून। जिले के थाना सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया हैा। आरोपियों से 5 किलोग्राम गांजा बरामद कर दोनों को जेल भेजा गया है। सिंघोड़ा की संयुक्त कार्रवाई है। बीते 21 जून को मुखबिर की सूचना पर 5 किलोग्राम गांजा कीमती 75000 रुपए के साथ आरोपी साद कुरैशी तथा राजपाल नाईक महाराष्ट्र को हिरासत में लिया था। दोनों आरोपी के संयुक्त कब्जे गांजा पाये जाने से दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे